कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक मुख्यालय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। पूर्व सी एम ओ सुरेशचंद्र त्रिवेदी मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि समाजसेवी विजय बाफना, गांधीवादी विचारक डा पवन जैन, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमलसिंह सिसौदिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना ने झंडा वंदन किया एवं सलामी दी और सामुहिक राष्ट्र गान हुआ।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल जिलाध्यक्ष पं श्याम अग्निहोत्री ने की। गणंतत्र दिवस अवसर पर विधानसभा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी दबंग पत्रकार महेश पाटीदार को श्रेश्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। पाटीदार ने विधानसभा चुनाव में समाचार पत्रांे में खबरे प्रकाशित कर पार्टी की जीत में अहम भुमिका निभायी गयी थी। सबसे कम आयु में एडवोकेट बनने का गोरव हासिल करने पर रोहन सुंदेचा एवं मुक्ता संदेचा का भी सम्मान किया गया। तथा क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वं इंद्रजीतसिंह पंवार कप्तान की धर्म पत्नि श्रीमती लालकुंवर जी का शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष निर्भयसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, सेवादल जिला उपाध्यक्ष मुकेष यादव, जिला मंत्री महेन्द्रसिंह झाला, पार्शद जगदीश पाटीदार, पूर्व पार्शद अब्दुल खालिक बादशाह, पूर्व सरपंच रमेशचंद्र डावर, दिग्विजयंिसंह चुंडावत, अब्दुल सतार मंसुरी, वसीम मंसुरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष धर्मराज पाटीदार ने किया। आभार भेरुलाल वसुनिया ने माना। कार्यक्रम का संयोजन सेवादल कार्यकारी जिलाध्यक्ष पं जितेंन्द्र जोशी, जिला संयोजक जमील कुरेशी, अब्दुल खालिक बादशाह द्वारा किया गया। अंत में मिठाई वितरण की गई।