Contact News Publisher
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड धार अंतर्गत ग्रामों में आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप गतिविधि) अंतर्गत ग्राम उटावद, गुनावद, घटाबिल्लौद, जेतपुरा, सादलपुर, सेजवाया आदि ग्रामों में समूह की दीदीयो द्वारा विभिन्न तरह के खेल जैसे दौड़, सितोलिया, चेयर रेस, रस्साकसी, खो खो आदि खेला गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
समुह की दीदीयो की सक्रिय भागीदारी रही। सभी खेलो मै दीदीयो को अपना बचपन याद आया और खेल के माध्यम से मतदान करना जरूरी है यह संदेश समूह की दीदियों ने दिया साथ ही सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे लगाकर, रैली में बड़ चढ़ कर भाग लिया, हम और परिवार के सदस्य 13 मई 2024 को लोकसाभा चुनाव में मतदान करने अवश्य जायेगे की शपथ गृहण कर कार्यक्रम समापन किया गया। स्वीप खेल गतिविधियों में विकासखंड धार आजीविका मिशन का विकासखंड स्टाफ उपस्थित रहा।