Contact News Publisher
Karwa Chauth 2020 Rashifal: पूरे देश में करवा चौथ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 4 नवंबर, बुधवार को सुहागिन महिलाओं का यह सबसे बड़ा पर्व मनाया जाएगा। इसमें पूजा पाठ और व्रत का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने लिए इस खास दिन का सालभर इंतजार करती हैं। महिलाओं के लिए इस दिन का राशिफल जानना भी जरूरी है। ज्योतिषाचार्य ग्रहों की स्थिति देखकर बता देते हैं कि उनके लिए यह दिन कैसा रहेगा। किन किन राशि वाली महिलाओं को पति का प्यार मिलेगा। पढ़िए करवा चौथ का राशिफल
मेषः दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।